Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में जवानों का ताबड़तोड़ एक्शन, 43 लाख के इनामी समेत 12 नक्सली ढेर

Naxalite Killed MP CG: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इस बीच बीजापुर में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला नक्सली भी है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवानों ने नक्सलियों के पास से AK-47 और LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। जवानों को सूचना मिली थी कि कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में भारी संख्या में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:- नामांकन रैली में गरजे सीएम साय, कहा – कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है

सूचना के आधार पर बीजापुर से DRG, CRPF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों को सोमवार रात संयुक्त ऑपरेशन पर रवाना किया गया था, जो सुबह करीब 6 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंचे। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुबह 45 से 50 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसके बाद फायरिंग रुकी तो जवानों ने सर्चिंग शुरू की, लेकिन बताया जा रहा है कि नक्सली अभी भी मौके पर मौजूद हैं। सुबह जवानों ने 4 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए थे। (Naxalite Killed MP CG)

दोपहर तक 4 और नक्सलियों के शव मिले हैं। शाम करीब 6 बजे 2 और शव बरामद किए गए। इस तरह कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। इधर, मध्यप्रदेश के बालाघाट में केराझरी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भी मुठभेड़ हुई, जिसमें दो खूंखार नक्सली मारे गए हैं। इन पर 43 लाख का इनाम घोषित था। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। दोनों नक्सली कई वारदातों में शामिल थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान भी कर ली गई है। एक की पहचान नक्सली नेता संजती उर्फ क्रांति के रूप में हुई है, जिस पर 29 लाख का इनाम घोषित था। जबकि दूसरे नक्सली रघु उर्फ शेर सिंह पर 14 लाख का इनाम घोषित था। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके पास से एक एके- 47, एक 12 बोर की रायफल, दो बीजीएल सेल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। (Naxalite Killed MP CG)

बालाघाट नक्सली मुठभेड़ को लेकर IG इंटेलिजेंस डॉ आशीष ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि 20 से 25 नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो इनामी नक्सली ढेर हो गए। वहीं मध्यप्रदेश में पहली बार नक्सलियों के पास से बीजीएल सेल बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से बरामद हथियारों का जांच होगी कि इतने हाईटेक हथियार कहां से आए। यह हथियार छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के पास मिल चुके हैं। एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली कान्हा भोरमदेव डिवीजन के विस्तार प्लाटून 2 की डिवीजनल कमेटी की सदस्य थी। दूसरा नक्सली मलाजखंड एरिया कमेटी का सदस्य थे। मुठभेड़ में ढेर दोनों नक्सली मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुके थे। (Naxalite Killed MP CG)

Back to top button
error: Content is protected !!