Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, चंद्रशेखर शर्मा BJP में शामिल, भूपेश बघेल को कहा- गोबर चोर

Chandrashekhar Sharma Join BJP: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंंने कवर्धा में आयोजित सभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर चोर कहते हुए तंज कसा। शुक्ला ने कहा कि चोरों के साथ काम करने में परेशानी हो रही थी। इसलिए मोदी परिवार में शामिल हुआ हूं।

यह भी पढ़ें:- खरोरा में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान

बता दें कि चंद्रशेखर शुक्ला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए चिट्ठी भी लिखी थी। शुक्ला के साथ ही दो किसान नेता शोभाराम कश्यप और सिद्धार्थ चंद्रा ने भी भाजपा में प्रवेश किया। चंद्रशेखर शुक्ला ने 9 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैंने अपने जीवन के बहुमूल्य और श्रेष्ठ समय अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं के साथ पार्टी को समर्पित किया, लेकिन पार्टी अपनी मूल विचारधारा से हट कर तुष्टीकरण की दिशा में कार्य करने लगी। इससे मुझे सिर्फ और सिर्फ अपमान महसूस हुआ। (Chandrashekhar Sharma Join BJP)

इन्होंने भी थामा BJP का दामन

उन्होंने आगे लिखा- इसके चलते इन पदों में काम करना मेरे लिए दुश्वार है। निवेदन है कि मुझे प्रदेश महामंत्री के पद से भार मुक्त कर मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। बता दें कि महासमुंद सीट से शुक्ला को टिकट देने के बजाय पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बना दिया। इस बात से नाराजगी जताते हुए शुक्ला ने अपने प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो भी हटा दिया था। इसी के चलते उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया। कांग्रेस के अलावा जोगी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें कांग्रेस के मुंगेली जिला उपाध्यक्ष शोभराम कश्यप, प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री सिद्धार्थ चंद्रा, मनोज कुमार (पार्षद प्रतिनिधि), पार्षद तीजन गेन्ड्रे, पार्षद ममता गेन्ड्रे, पार्षद संजय बर्मन, बिसेन बंजारे, कार्तिक कुमार, काशीराम बैगा, जोगी कांग्रेस से अश्वनी यदू, रंजीत वर्मा समेत कई लोग शामिल है। (Chandrashekhar Sharma Join BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!