Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के PHQ में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की गूंज से मच गया हड़कंप

CG NEWS : नवा रायपुर के पीएचक्यू सुरक्षा में लगे पुलिस जवान के अंधाधुंध गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है, हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को दिया Z कैटिगरी की सुरक्षा

जानकारी के अनुसार नवा रायपुर के PHQ सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी 14वी बटालियन के आरक्षक राकेश यादव से सुबह की ड्यूटी पश्चात अपने बैरक के पास कुछ राउंड्स की एक्सीडेंटल फायर होने की सूचना मिली। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ से विशाखापट्टनम जाने में अब नहीं होगी दिक्कत, चलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस, CM साय ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी

मामला राखी थाने का है और सुबह 9.30 की घटना है।गोली चलने का कारण अज्ञात है और गोली चलने पर कोई हताहत नहीं हुआ है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। (CG NEWS)

तमाम पहलुओं की हो रही है जाँच – एसएसपी
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है. किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है. (CG NEWS)

Back to top button
error: Content is protected !!