Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : ACB/EOW की शराब और कोयला कारोबारियों के कई ठिकानों पर दबिश, मचा हड़कंप

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के आज सुबह से ही ACB/EOW की छापामार कार्रवाई चल रही है। गौतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कथित कोयला और शराब सहित विभिन्‍न घोटालों की जांच कर रही।

इसी दौरान राज्‍य सरकार की एजेंसी ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी ने आज छापा मार कार्रवाई की है। ब्‍यूरो ने दुर्ग-भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों के 20 ठिकानों पर छापा मारकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- Liquor Scam : ED के बाद CBI ने के कविता पर कसा शिकंजा, शराब घोटाले में किया गिरफ्तार

बता दें ब्‍यूरो ने भिलाई में दो अलग-अलग स्‍थानों पर छापा मारा है। जिन लोगों के यहां छापा पड़ा है उन्‍हें पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है। हालाकिं अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि ये छापे किस मामले में मारे गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की टीम ने आज तड़के न्‍यू खूर्सीपार और नेहरु नगर में दाबिश दी है। खुर्सीपार में पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के यहां कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि बसंल की लंबे समय से तलाश चल रही थी। (Chhattisgarh )

बताते चले कि ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ब्‍यूरो कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर दोनों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भिलाई में छापा अरविंद सिंह और अनवर ढेबर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए हैं। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!