Google Analytics —— Meta Pixel

Mahtari Vandan Yojana : मजदूर दिवस पर महिलाओं के खाते में आई महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त

Mahtari Vandan Yojana : मजदूर दिवस पर महिलाओं के खाते में आई महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया .

यह भी पढ़े :- Goldy Brar Death: मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार ढेर, गोलियां मारी गई

बता दें विष्णु सरकार महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक दो किश्त दे चुकी है। आज तीसरी किश्त जारी की गई।

साथ ही आपको बताते चले की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया था की महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana)की तीसरी किस्त 2 मई को जारी जाएगी। लेकिन आज यानि 1 मई को ही योजना की क़िस्त जारी कर दी गई है।

क्या है महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी जनता के लिए लाई थी. बीजेपी की महतारी वंदन योजना ने विधानसभा चुनाव के जीत में बड़ी भूमिका निभाई. महतारी वंदन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 10 मार्च को हुई थी. इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगे होने की वजह से इस बार किस्त जारी करने के लिए किसी विशेष राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है.

Back to top button
error: Content is protected !!