Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद गरमाया, राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने फिर किया ट्वीट

Radhika Khera Controversy: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेताओं के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने तीसरा ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन  लड़की हूं, ‘लड़ रही हूं’ ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ प्रभु श्री राम के ननिहाल में दीदी का स्वागत है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा- नारी तू अबला नहीं, स्वयं शक्ति पहचान। अपने हक को लड़ स्वयं, तब होगा उत्थान।। क्यों नारी लाचार है, लुटती क्यों है लाज। क्या पुरुषत्व विहीन ही, हुई धरा ये आज।।

यह भी पढ़ें:- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने रायपुर से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को फिर किया रद्द

वहीं इस मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। इनके घर में बिखराव हो गया है। पूर्व CM भूपेश बघेल की भाभी तक ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में किस तरीके से बिखराव हो गया है। आज सारे कांग्रेसी अपने पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसलिए सभी कांग्रेस छोड़-छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। रायपुर पश्चिम से बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर के हुए दुर्व्यवहार से आहत हैं, वह रो रही हैं। (Radhika Khera Controversy)

उन्होंने आगे लिखा- मानो कह रही हैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। चलो कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी के नारे को किसी ने तो चरितार्थ किया। डरो मत राधिका बहन, कांग्रेस में व्याप्त घृणा के भाव से डटकर मुकाबला करो। वहीं BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस के नेताओं को क्या हो गया है, जो कांग्रेस भवन में राधिका खेड़ा को गेट आउट कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राधिका खेड़ा का अपमान हुआ है। राधिका खेड़ा से हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन हम महिलाओं के सम्मान से कोई कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। केदार गुप्ता ने कहा कि राधिका खेड़ा ने जिस तरह से ट्वीट किया है कि माता कौशल्या की धरती पर महिला का अपमान हुआ है। इसलिए भाजपा उन्हें आश्वस्त करती है कि यहां विष्णुदेव साय की सरकार है और मोदी की गारंटी का प्रदेश है। (Radhika Khera Controversy)

उन्होंने कहा कि आपको कुछ नहीं होगा। हम नारी के सम्मान के साथ है। नारी के अपमान पर हम कहते हैं कि कांग्रेस को अब कोई नहीं बचा सकता। भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर सुभाष ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाली घटना है। अगर राधिका खेड़ा चाहेंगी तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। बता दें कि रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद राधिका खेड़ा का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि ये कोई बड़ा मामला नहीं है। दोनों एक ही डिपार्टमेंट देखते हैं। कुछ बातों को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इससे पहले भी दोनों के बीच छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे। हम दोनों से बातचीत कर उन्हें समझाएंगे। ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। (Radhika Khera Controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!