Google Analytics —— Meta Pixel

Jammu and Kashmir: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान हुए घायल

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में कई जवानों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़े :- Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पुरी में प्रत्याशी ने लौटाया टिकट, जाने वजह

एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास के एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है. सैनिकों के घायल होने की खबरें भी सामने आई हैं. (Jammu and Kashmir) 

यह हमला आज शाम सवा छह बजे करीब हुआ है। एक सैन्य वाहन जोकि एमइएस से संबधित है, जवानों को लेकर शसटार से जारावाली की तरफ जा रहा था। रास्ते में बक्करवाल मोहल्ला सनेई के पास आतंकियों ने हमला कर दिया। अन्य जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।

पिछले साल सेना पर सिलसिलेवार आतंकी हमलों का गवाह रहे इस इलाके में इस साल सशस्त्र बलों पर यह पहला बड़ा हमला है. (Jammu and Kashmir)

Back to top button
error: Content is protected !!