Google Analytics —— Meta Pixel

Punia On Dope Test : बजरंग पूनिया पर गिरी गाज, डोप टेस्ट ना देने के कारण NADA ने किया निलंबित

Punia On Dope Test : राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने डोप टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देने पर ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. 10 मार्च को सोनीपत में चयन परीक्षण के दौरान पुनिया के सैंपल जमा करने में विफलता के मद्देनजर नाडा का आदेश आया है.

यह भी पढ़े :- Triple Murder Case : देवर ने की भाभी और दो भतीजियों की हत्या, तालाब में फेंके बच्चियों के शव

बता दे बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया है. नाडा की तरफ से यह फैसला लिए जाने के बाद अब उनके पेरिस ओलंपिक में जाने की उम्मीदों के जोरदार झटका लगा है. डोप सैंपल (Punia On Dope Test) नहीं देने के लिए बजरंग पूनिया को NADA ने किया सस्पेंड. इस साल मार्च में सोनीपत में हुए ट्रायल के बाद बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट नहीं दिया था. अब अगर उनके उपर लगा यह बैन नहीं हटा तो पेरिस ओलंपिक के लिए होने वाले फाइनल ट्रायल में नहीं ले पाएंगे हिस्सा.

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक जीता है. टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में उन्होंने 65 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था. (Punia On Dope Test)

Back to top button
error: Content is protected !!