Google Analytics —— Meta Pixel

ओडिशा में BJD अस्त…कांग्रेस पस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बरहामपुर और नबरंगपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनहोंने कहा कि कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था। वहां रामलला और अयोध्यावासियों के दर्शन किए। आज यहां महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर आया हूं। आपका आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है। और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है। आज अगर भगवान रामलला अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हैं तो यह आपके वोट की ताकत है। मैं आज ओडिशा भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें:- देश में गरीबों और किसानों को सिरे से नकारा जा रहा: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि ओडिशा भाजपा ने, ओडिशा की आकांक्षाओं को, यहां के युवा सपनों को ध्यान में रखते हुए, यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी किया है। PM मोदी ने कहा कि आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। 4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। (PM Modi in Odisha)

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं। ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है। ओडिशा में करीब 50 साल तक कांग्रेस और करीब 25 साल तक बीजेडी रही, लेकिन क्या हुआ, सबने देखा। ओडिशा में उपजाऊ भूमि, खनिज संसाधन, समुद्री तट, बेरहामपुर जैसा व्यापार केंद्र, संस्कृति, विरासत और न जाने क्या-क्या है। PM ने कहा कि फिर भी, इस ‘अमीर’ ओडिशा के लोग गरीब ही बने रहे…इस पाप का जिम्मेदार कौन है? जवाब है कांग्रेस और बीजेडी। ओडिशा में BJD के छोटे छोटे नेता भी बड़े बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं। आखिर क्यों? यहां डॉक्टरों की कई सीटें खाली रह गई हैं। (PM Modi in Odisha)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आखिर क्यों? छात्र अपने शैक्षिक पाठ्यक्रम समाप्त नहीं कर रहे हैं। आखिर क्यों? जब मोदी ओडिशा के विकास के लिए पर्याप्त और उचित धन मुहैया करा रहे हैं तो फिर ऐसा क्यों हुआ? उत्तर स्पष्ट है। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन BJD सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है। (PM Modi in Odisha)

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ओडिशा में जो सरकार है, उसे महिलाओं के हितों की कोई परवाह ही नहीं है। केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ओडिशा सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी ताला लगा दिया। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ओडिशा भाजपा की सुभद्रा योजना, यहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेगी। ओडिशा भाजपा ने यहां स्वयं सहायता समूहों की 25 लाख बहनों-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। भाजपा ने बहुत गौरव से ओडिशा की मिट्टी में जन्मी, ओडिशा की बेटी को देश का सबसे बड़ा पद दिया है। ये मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी मुझे लगातार ओडिशा के विकास के लिए बहुत बारीक-बारीक चीजें बताती हैं। (PM Modi in Odisha)

PM ने कहा कि ओडिशा में उड़िया संस्कृति को समझने वाला, जीने वाला, गर्व करने वाला और उड़िया संस्कृति के लिए समर्पित भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा, तो आपकी समस्याओं का तेजी से समाधान होगा। इसलिए, भाजपा के मुख्यमंत्री, भाजपा की सरकार का शपथ समारोह होना चाहिए और आपको उसमें आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी ओडिशा के सामुद्रिक सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए भी काम कर रहा है। हमारा फोकस ओडिशा की कोस्टल इकॉनमी पर है। हर क्षेत्र में हम बहुत निवेश कर रहे हैं। हमने पहली बार मछली पालन का अलग मंत्रालय बनाया, बोट को आधुनिक बनाने के लिए सब्सिडी दी, हमने मछुआरों को पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड दिया। (PM Modi in Odisha)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा में भी सागरमाला योजना के तहत करोड़ों का काम हुआ है। मछुआरों की सुविधा और समृद्धि हमारे लिए सर्वोपरि है। ओडिशा के लोगों में दम भी है और जज्बा भी है, लेकिन मुझे ये देखकर दुख होता है कि BJD सरकार ने आपको सही अवसर नहीं दिए। मोदी जो योजनाएं बनाता है, उनको BJD सरकार ने लागू नहीं होने दिया। जो लागू हुईं, उनमें BJD ने अपने भ्रष्टाचार का ठप्पा लगा दिया। आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इस बार BJD जाएगी और BJP आएगी, जो ओडिशा की मिट्टी, यहां की संस्कृति को अपने सिर-माथे लगाकर चलेगा, उसे ही भाजपा अपना सीएम बनाएगी। जो यहां की समस्या जानता हो, जो यहां के समाधान जानता हो, जो जनता से जुड़ा हो, भाजपा ऐसा सीएम देगी, ये मोदी की गारंटी है। ओडिशा के लोगों में दम भी है और जज्बा भी है। (PM Modi in Odisha)

Back to top button
error: Content is protected !!