Chhattisgarh: नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, तीसरे बच्चे ने बचाई अपनी जान

Death Due to Drowning: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। DDRF की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनपुर में हुआ है। जानकारी के मुताबिक नैनपुर गांव में रहने वाले 3 बच्चे पास के ही नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे अचानक गहरे पानी में पहुंच गए और डूब गए। वहीं तीसरे बच्चे ने किसी तरह पानी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में डाला वोट, कहा- छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट जीतने वाली है भाजपा
इसके बाद उसने तत्काल गांव वालों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में सूचना दी। इसके बाद DDRF ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। मृतक बच्चों की पहचान 9 साल के रितिक और 10 साल के नमन के रूप में हुई है। दोनों नैनपुर गांव के ही रहने वाले थे। सूचना पर डीडीआरएफ की टीम ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। बच्चों की डूबने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। दोनों बच्चों की मौत से पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल है। (Death Due to Drowning)
बाड़मेर जिले में भी 2 लोगों की मौत
इधर, राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी ऐसा ही हादसा हुआ है, जहां भीमडा के रतनाली नाडी गांव में पानी की डिग्गी पर पशुओं को पानी पिलाने के लिए गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई तार बांध कर डिग्गी में उतरे थे। इस दौरान पैर फिसल गया। इससे तार टूट गया और दोनों पानी में जा गिरे। आसपास लोग नहीं होने से चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी और दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय गोताखोर, सिविल डिफेंस और अन्य लोगों ने 2-3 घंटे तक रेस्क्यू करके दोनों शवों को डिग्गी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर नागाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (Death Due to Drowning)



