Google Analytics —— Meta Pixel

बोर्ड रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- शाबाश बेटियों…

CM Sai on Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण और शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं।

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। डिप्टी CM विजय शर्मा ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। साथ ही जो विद्यार्थी असफल हुए हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि वे निराश न हों। (CM Sai on Result)

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा है। असफलता से हमें अपनी कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने का अवसर मिलता है। यही सफलता की बुनियाद बनती है। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो। वहीं शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा से BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं। (CM Sai on Result)

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस साल हाई स्कूल में 75.61 प्रतिशतऔर हायर सेकेंडरी में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल सिर्फ हमारे प्रयासों का प्रतिबिंब मात्र है, हमारी क्षमता या बुद्धिमत्ता का पूर्ण माप नहीं है। परीक्षा जीवन का एक छोटा सा हिस्सा है। वास्तविक जीवन में सफलता कठिन परिश्रम, लगन, दृढ़ता और अनुकूलन क्षमता से प्राप्त होती है। जिन परीक्षार्थियों को किसी कारणवश सफलता नहीं मिली उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें, सीखते रहें, और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। यही सच्ची सफलता की कुंजी है। (CM Sai on Result)

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से कामना है कि आप सभी अपने जीवन में मनवांछित सफलता प्राप्त करें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। सभी सफल छात्र छात्राओं को बहुत बधाई, जिनके परिणाम अपेक्षित नहीं आए, उन्हें अपना दिल छोटा नहीं करना है। आगे और अवसर मिलेंगे। संतोष की बात है कि मेरिट लिस्ट में बहुत से नाम स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के स्कूलों से हैं। (CM Sai on Result)

Back to top button
error: Content is protected !!