Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : राजधानी में सहायक शिक्षक का हुंकार : वेतन विसंगति की मांग पर निकले विधानसभा का घेराव करने, पुलिस ने रोका

रायपुर : अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने रायपुर में बड़ा आंदोलन किया। वेतन विसंगति की मांग को लेकर प्रदेश के कोने-कोने से सहायक शिक्षक रायपुर पहुंचे। बूढ़ा तालाब में हजारों की संख्या में सहायक शिक्षक एकत्रित हुए, इसके बाद विधानसभा घेराव करने निकले। हांलाकि पुलिस ने सप्रे शाला मैदान के पास रोक लिया। सहायक शिक्षक और पुलिस के बीच झूमाझटकी जारी है।

इसे भी पढ़े:5 से 14 साल के बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है कोरोना का Omicron Variant, मचा सकता है तबाही

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि सहायक शिक्षक विगत 25 वर्षों से एक पद पर कार्यरत है। सहायक शिक्षकों को न ही क्रमोन्नति वेतनमान मिला है न ही किसी प्रकार का उच्चतर वेतनमान मिला है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा 12 मार्च को सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को स्वीकार किया गया था और जल्द दूर करने की बात कही थी। सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सरकार से गुहार लगाई है कि वेतन विसंगति दूर किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!