छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर स्टूडेंट ने पूछा सवाल, पुनर्मूल्यांकन करवाने से नंबर कम तो नहीं हो जाएंगे ?

Chhattisgarh Education Board: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 01 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षार्थियों के सवालों, संकायों का समाधान किया जा रहा है। इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर 10 मई को परीक्षार्थियों ने पूछा कि पुनर्मूल्यांकन करवाने से नंबर कम तो नहीं हो जाएंगे। अवसर परीक्षा पूरक के साथ ही होती है क्या? अवसर परीक्षा कब तक होगी। केमेस्ट्री में 3 नंबर आया है पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली CM की रिहाई पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तंज, कहा- आरोपों से मुक्त नहीं हुए हैं केजरीवाल
हेल्पलाइन में जिलों से कई तरह के सवाल पूछा गया कि पुनर्मूल्यांकन करवाना है कैसे होगा ? फिजिक्स का पेपर अच्छा गया था नंबर कम आए हैं, आर्टस सब्जेक्ट लिया है। कैरियर में क्या ऑप्शन है ? मेरी बहन दो विषय में फेल हो गई है पूरक परीक्षा कब होगी, नंबर कम आया है श्रेणी सुधार करना चाहता हूं। ओपन स्कूल का रिजल्ट कब आएगा 12वीं में फेल हो गया हूं, क्रेडिट योजना से परीक्षा दे सकता हूं ? छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले के संरक्षण और सचिव पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाइन संचालित है।
10 मई को हेल्पलाइन नंबर पर 158 फोन कॉल आए
परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर तरूण कुकरेजा, डॉ. मोनिका साहू, उपसचिव जे. के. अग्रवाल के मार्गदर्शन, हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह, प्रीति शुक्ला, अंशुमन कसेर (IOI) द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावकों में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओ का त्वरित निराकरण किया गया। शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन नंबर पर 158 फोन कॉल आए। 11 मई को सुबह 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक डॉ. मोनिका साहू, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर, मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।



