Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम नीतीश ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा, कहा – खुद हटा तो पत्नी को बनाया, नौ गो बाल-बच्चा पैदा किया

Lokshabha Elections 2024 : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है. नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा – ‘ 9 गो बाल-बच्चा पैदा किया, खुद हटा तो ‘बीवी’ को बनवा दिया, खाली ‘बीवी’ का ही ख्याल करता था। बिहार की बच्चियों का कहां ख्याल था? नीतीश कुमार ने कहा कि उनके लि पूरा बिहार परिवार है। वे सभी को एक परिवार मानते हैं। नीतीश कुमार शनिवार को सीतामढ़ी में बिहार विाानसभा परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के लिए वोट डालने की अपील कर रहे थे।

यह भी पढ़े :- PoK की राजधानी में बवाल, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, एक पुलिसकर्मी की मौत

उन्होंने कहा कि “सरकार में रहते हुए तेजस्वी गड़बड़ी कर रहे ते इसलिए उसे भगा दिया और चुनाव के बाद उनकी गड़बड़ियों की फाइल खोली जाएगी.

यह भी पढ़े :- टीएमसी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं घुसपैठी: PM नरेंद्र मोदी

सरकारी नौकरियों का क्रेडिट लेने पर तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार ने कहा कि “बीच में हम लोग साथ ले लिये ते वो फालतू काम किए, उल्टा सीधा करने लगा. (Lokshabha Elections 2024)

हम ही उसे बताए थे कि ये सब होगा और आजकल बोल रहाहै कि वही कर रहा था, अरे वो कर रहा था उसको कोई आइडिया है आजतक कोई काम किया. (Lokshabha Elections 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!