कुदरत ने बरपाया कहर, बारिश और बाढ़ से 315 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

Floods in Afghanistan: अफगानिस्तान में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, दो हफ्तों से जारी भारी बारिश के कारण 315 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। तालिबानी अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम यानी WFP ने 12 मई को बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान बदख्शां, घोर, बगलान और हेरात में हुआ है। भारी बारिश के कारण 1600 लोग घायल हैं और 2000 से ज्यादा घर बह चुके हैं। WFP ने कहा कि अचानक आई बाढ़ ने अफगानिस्तान को तबाह कर दिया। बगलान में सबसे ज्यादा मौत हुई है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई प्रेमिका, मचा बवाल, पढ़े पूरी खबर
बगलान में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना बगलान को जाने वाली सड़क बह चुकी, जिससे वहां राहत पहुंचाने में देरी हो रही है। वहां से लोगों को निकालने के लिए सेना भेजी गई है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने 11 मई को बताया था कि बगलान में लोगों को निकालने के लिए वायुसेना को लगाया गया है। इस बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बिना देरी करे मदद करने को कहा है। तालिबान के मुताबिक अगर संगठनों ने मदद नहीं की तो हजारों लोग मर जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति के मुताबिक अफगानिस्तान के ज्यादातर राज्यों में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। (Floods in Afghanistan)
अफगानिस्तान में बाढ से करीब 315 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि, 1600 से अधिक लोग घायल हैं। इस बाढ से अफगानिस्तान के कई प्रांत प्रभावित हुए हैं।
वहीं #ब्राजील के दक्षिणी भाग में बाढ से मरने वालों की संख्या 136 हो गई है। इस बाढ से 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। pic.twitter.com/ELzUa6imhx
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) May 12, 2024
इमरजेंसी की अलग-अलग टीमें राहत बचाव कार्य में लगी है। अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति के निदेशक सलमा बेन आइसा ने बताया कि इस बाढ़ से मानवीय संकट आ गया है। अफगानिस्तान के लोग पहले इस साल की शुरुआत में आए भूकंप की मार झेल रहे थे, लेकिन अब बाढ़ ने उनको और ज्यादा गरीबी में धकेल दिया है। अफगानिस्तान के कई राज्यों में दो हफ्ते से बिजली नहीं है। लोगों के पास एक वक्त के खाने के लिए लेकर संसाधन नहीं है। पिछले महीने ही अफगानिस्तान के हेलमंद और काजाकी जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण घर ढह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था। तब से वहीं सरकार चला रहे हैं। (Floods in Afghanistan)



