Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Sushil Modi passes away: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

Sushil Modi passes away: बिहार में भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक पहचान रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी नहीं रहे। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का दिल्ली में निधन हो गया।

आप सभी को बता दें, सुशील कुमार मोदी का कैंसर का इलाज चल रहा था। दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो मौजूदा समय में राज्यसभा के सांसद थे।

यह भी पढ़े : YSRCP MLA Slap Voter : विधायक ने पोलिंग बूथ पर मतदाता को जड़ा थप्पड़, वोटर ने भी जड़ा जोरदार तमाचा, फिर …

पीएम मोदी ने सुशील कुमार मोदी को ऐसे किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा, “पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है. बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है. आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!”

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने पूर्व सहयोगी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. सीएम ने कहा कि वे जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे. डिप्टी सीएम के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ लंबे समय तक काम किया. सीएम ने कहा, “मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है.”

Back to top button
error: Content is protected !!