छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने इस पद से दिया इस्तीफा, पढ़े पूरी खबर
रायपुर । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) आज जिला पंचायत कवर्धा पहुँचे, जहां उन्होंने अपने जिला पंचायत सदस्य व सभापति पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। विजय शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुसीला भट्ट को अपना इस्तीफा सौपा है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics : एसी आहाते बनाकर सरकार शराब बिक्री को बढ़ाने में लगी है : कांग्रेस
आपको बता दें कि कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि विजय शर्मा विधानसभा चुनाव में कबीरधाम जिले के क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य हैं. कवर्धा से विधायक चुने जाने के बाद विजय शर्मा विधायक बने और छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) के पद पर हैं।
यह भी पढ़े :- CG CRIME NEWS : पत्नी ने टाइम से नहीं बनाया खाना, नाराज पति ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, पढ़े पूरी खबर
इसके चलते उन्होंने कबीरधाम जिले के क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. वे आज कवर्धा जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनका जो कार्य का अनुभव था, आज पंचायत मंत्री बनने पर वह सारा कार्य अनुभव काम आ रहा है. (Deputy Chief Minister Vijay Sharma)



