आप ‘कमल’ का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा: CM अरविंद केजरीवाल
CM Kejriwal on Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) कह रहे हैं कि केजरीवाल को फिर से जेल जाना होगा। 25 मई को अगर आप ‘कमल’ का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा, लेकिन अगर आपने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में वोट दिया तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा…तो ये सोच लो कि आपको केजरीवाल को जेल भेजना है या नहीं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
यह भी पढ़ें:- विपक्ष की राजनीति से नक्सलियों को मिलती है ताकत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
दिल्ली के CM केजरीवाल ने कहा कि मैं लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। मैं 4 बातें रखना चाहता हूं- पहला- इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। दूसरा- अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा। तीसरा- अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC,ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे। चौथा- देशभर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है। (CM Kejriwal on Jail)
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वे (भाजपा) कह रहे हैं कि केजरीवाल को फिर से जेल जाना होगा…25 मई को अगर आप 'कमल' का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा, लेकिन अगर आपने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में वोट दिया तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा..तो ये सोच… pic.twitter.com/XTDswHlkf2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024
CM केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। PM मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे। नहीं तो लोग कहेंगे कि PM मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था। जब मैंने कहा था कि CM योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। उनका हटना अब लगभग तय है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 140 करोड़ की जनता इस बार भाजपा को 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। (CM Kejriwal on Jail)
#WATCH | Lucknow, UP: Delhi CM Arvind Kejriwal says "The trends show that BJP is getting less than 220 seats. Their seats are going to be reduced in Haryana, Delhi, Punjab, Karnataka, Maharashtra, West Bengal, UP, Bihar, Jharkhand and Rajasthan. BJP is not going to form its Govt,… pic.twitter.com/uO9xjjn0Fk
— ANI (@ANI) May 16, 2024
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे, यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर में एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना ने दरिंगदी की। प्रधानमंत्री कहते हैं ये (प्रज्वल रेवन्ना) भारत का भविष्य है। पहलवान बेटियां जब जंतर-मंतर पर लड़ रही थीं तो यही स्वाति मालीवाल, जो महिला आयोग की अध्यक्ष थी रात को उनके समर्थन में गई थीं पुलिस ने उन्हें घसीट कर मारा था। AAP हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है, जितने विषय मैंने आपके सामने रखे हैं देश के प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए। (CM Kejriwal on Jail)
#WATCH | Lucknow, UP: On AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal's assault case, AAP MP Sanjay Singh says "The entire country was in pain after seeing what happened in Manipur but PM Modi was silent on the issue. Prajwal Revanna raped thousands of women but PM Modi was asking for votes… pic.twitter.com/nQu73jcqNQ
— ANI (@ANI) May 16, 2024
सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा स्वाति मालीवाल के मामले पर ही जवाब दें, स्वाति मालीवाल जब जंतर-मंतर पर पहलवान बेटियों के लिए न्याय मांगने गई थीं तो उस समय उन्हें पुलिसवालों ने घसीट-घसीटकर मारा है। इस पर राजनीतिक खेल ना खेलें, हमारा बस इतना कहना है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बड़े भ्रष्टाचारी हैं, ये तो सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया। अब दिल्ली की जनता भी जान चुकी है कि अरविंद केजरीवाल के रहते महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह सकती हैं। सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद को मारने की बात FIR में आ गई। अरविंद केजरीवाल का जो भोला-भाला चेहरा दिखाई देता है, उसके पीछे बहुत ही आपराधिक चेहरा छिपा है। (CM Kejriwal on Jail)
#WATCH | BJP leader Manoj Tiwari says, "Arvind Kejriwal is a corrupt person & Supreme Court has made it clear by not giving him bail. He was given only interim bail. But now the people of Delhi that the women here are not safe…There are several cases of party leaders slapping… pic.twitter.com/q5vt8dmb6F
— ANI (@ANI) May 16, 2024
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का अप्राकृतिक गठबंधन है। जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता से हटी है तो AAP ने हमेशा उसे छीना है। चाहे वह पंजाब में हो या दिल्ली में। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि वे कभी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। अब इस गठबंधन ने उनकी विश्वसनीयता को खत्म कर दिया है। यह गठबंधन कोई बड़ी चुनौती नहीं है क्योंकि दिल्ली की जनता विकास, प्रधानमंत्री मोदी और ‘विकसित भारत’ के लिए वोट करेगी। (CM Kejriwal on Jail)



