Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ BJP ने राहुल गांधी पर किया पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

CG BJP Poster War: छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रदेश में कार्टून वॉर लगातार जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कार्टून जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। बीजेपी ने कार्टून पोस्टर पर लिखा- राहुल गांधी अपनी दादी की करनी को पुनः दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टर में भारतीय संविधान पर खंजर भोंका हुआ दिखाया गया है, जिसमें राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि यह खंजर किसने भोंका। इस पर भारत की जनता जवाब दे रही है कि तुम्हारी दादी इंदिरा गांधी ने। इसके साथ ही बीजेपी ने एक वीडियो भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- आप ‘कमल’ का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा: CM अरविंद केजरीवाल

कार्टून वीडियो में राहुल गांधी एक महिला से पर्स लेकर एक शख्स को देते दिखाई पड़ रहे हैं, जिसके साथ लिखा- ‘कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ’। इसे लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ये हरकत स्तरहीन है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। बीजेपी डरी हुई है। इसलिए PM नरेंद्र मोदी धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मंदिर- मस्जिद में नाम पर वोट मांग रहे हैं। PM मोदी दिन में अलग और रात में अलग कह रहे हैं। चौथे चरण के बाद PM मोदी को समझ नहीं आ रहा है कि देश की जनता के सामने खुद को कैसे प्रेजेंट करे। 10 साल सरकार चलाने के बाद उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है। (CG BJP Poster War)

वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस तरह की स्तरहीन राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी का यही चरित्र पार्टी को ले डूबेगा। यह बेहद निंदनीय और अभद्र है, जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। कार्टून बनाकर किसी की छवि खराब करना बहुत गलत है। इस पर रायपुर से BJP सांसद सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस जैसे बयान देती है इससे यह साफ है कि जिहादियों के साथ कांग्रेस का हाथ है। कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी को थोपा। कांग्रेस संविधान का विरोध करती है। इसलिए यह प्रमाणित हो गया है। कांग्रेस की दशा और दिशा कहीं दिख नहीं रही है। (CG BJP Poster War)

Back to top button
error: Content is protected !!