Google Analytics —— Meta Pixel

कुदरत ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

Lightning in West Bengal: पश्चिम बंगाल में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, अचानक तूफान और बारिश के कारण तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत मालदा में हुई है। जबकि मुर्शिदाबाद और जलपाईगुड़ी में 1-1 व्यक्ति की जान गई है। मालदा जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंघानिया ने बताया कि प्रशासन सभी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपए देगा। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:- LoC पर घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

इधर, मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हीट वेव का अलर्ट है। जबकि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत 24 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। कल यानी 18 मई को राजस्थान समेत 12 राज्यों में लू और 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में बारिश का अलर्ट जारी है। कर्नाटक में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। (Lightning in West Bengal)

आकाशीय बिजली से बचाव

आकाशीय बिजली से बचने के लिए अगर दो पहिया वाहन, साइकिल, ट्रक, खुले वाहन, नाव पर सवार हो तो तुरंत उतरकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। वज्रपात, आकाशीय बिजली के दौरान वाहनों पर सवारी न करें, धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें, टेलीफोन और बिजली के पोल/खम्भें समेत टेलीफोन-टेलीफोन टावर से दूर रहें, कपड़े सुखाने के लिए तार प्रयोग न कर, जूट या सूत की रस्सी का उपयोग करें, बिजली की चमक देख और गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर ऊंचे या एकल पेड़ों पर नहीं जाए। आप जंगल में हो तो छोटे और घनें पेड़ों की शरण में चले जाए, वृक्षों दलदल वाले स्थलों और जलस्त्रोतों से यथा संभव दूर रहें। (Lightning in West Bengal)

Back to top button
error: Content is protected !!