Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : खनिज विभाग हाईवा को छोड़ सिर्फ ट्रैक्टरों पर कर रही कार्यवाही, अवैध रेत परिवहन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

हाईवा पर रोक लगाने की मांग, खनिज विभाग और अवैध कारिबारियों से सांठगांठ

केशव साहू संवाददाता अनमोल न्यूज24 पलारी : अवैध रेत खनन (illegal sand mining) पर रोक लगाने के नाम पर प्रशासन और खनिज विभाग सिर्फ अपना चेहरा छुपाने का कार्य कर रही हैं । पलारी विकासखंड के मोहान रेत घाट में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि खनिज विभाग सिर्फ गांव एवं क्षेत्र के ट्रैक्टरों पर कार्रवाई कर रही है। जबकि नेताओं के करीबी और बड़े छवि वाले व्यक्तियों के हाईवों पर कार्यवाही नहीं कर रही है। प्रशासन एवं खनिज विभाग शिकायत होने पर सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई करती हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics : जमीनों के व्यापार में ‘विष्णु भोग’ के लिये बुलडोजर चल रहे छापे मारे जा रहे : कांग्रेस

हाईवो का आवागमन, 4 महीने में उखड़ने लगा सड़क

घोटिया से समोदा के लिए नया सड़क निर्माण किये सिर्फ 4 महीने ही हुए है। जिसमें अवैध परिवहन में संलग्न बड़े हाईवों का निरंतर आना जाना लगा हुआ है। जिसके वजह से 4 महीने में ही यह मार्ग जर्जर होने लगा है। सड़क के बीच बीच से उखड़ने लगा है। इन हाईवा के कारण सड़क टिक नहीं पा रही हैं। बेधड़क तेज रफ्तार से हाईवों के चलने से क्षेत्र में सड़क हादसे में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। इस तरह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पत्रकारों द्वारा खनिज विभाग को संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठाते। इस तरह लगातार अवैध कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। (illegal sand mining)

हाईवों पर भी हो कार्रवाई – ग्रामीण

ग्राम मोहान वासियों का कहना है खनिज विभाग सबसे पहले बिना रायल्टी अवैध रेत परिवहन करने वाले हाईवों पर कड़ी कार्रवाई करें। जिसके पश्चात ही अवैध रेत खनन पर लगाम लगेगी। अन्यथा ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिए तैयार है।

अवैध रेत खनन पर रोक और अवैध परिवहन करने वाले हाईवा पर हो कार्रवाई – विधायक संदीप साहू

कसडोल विधानसभा के विधायक संदीप साहू ने जिला प्रशासन को अवैध रेत खनन को पूर्णतः बंद करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में अवैध रेत खनन के कारण राज्य के संसाधन का हनन एवं जनता को समस्या उत्पन्न हो रही है जिसे प्रशासन सख्ती से बंद करें। इसके अलावा बिना रायल्टी अवैध रेत परिवहन करने वाले अनेक हाईवा पर भी कड़ी कार्रवाई किया जाये। क्षेत्र में जनता को कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए।

मोहान घाट पहुंचा प्रशासन की टीम,रेत निकासी के लिए बनाएं मार्ग को तोड़कर किया अवरुद्ध

ग्राम मोहान में लगातार हो रहे अवैध रेत निकासी संबधी शिकायतों की जांच करने एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके में पहुंची। जहां पर महानदी के भीतर एक अस्थायी मार्ग रेत द्वारा बनाया पाया गया। जिसे ग्राम वासियों, सरपंच,पंच,तहसीलदार,नायब तहसीलदार, सचिव, पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में जेसीबी बुलाकर तोड़ा गया है। साथ ही सरपंच द्वारा बताया गया की उक्त अवैध घाट से रेत निकालने का कार्य कोर्ट खान के द्वारा किया जा रहा है एवं इस कार्य में ग्राम बोदा एवं मोहान के कुछ ग्रामीणों द्वारा बढ़ावा एवं संरक्षण देने की बात कही है। नदी से रेत निकालने बकायदा पुल एवं सड़क का निर्माण कराया गया है। जिससे यह बात स्पष्ट होती है। नदी के तट पर 9 ट्रिप हाईवा भी डंप पाया गया है। जिसे सरपंच के सपुर्दगी में दिया गया है। साथ ही साथ एसडीएम के द्वारा सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव,पटवारी को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उक्त कार्रवाई पलारी एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र नेताम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। (illegal sand mining)

सिर्फ ट्रैक्टरों पर कर रही कार्यवाही
सिर्फ ट्रैक्टरों पर कर रही कार्यवाही
Back to top button
error: Content is protected !!