Google Analytics —— Meta Pixel

Patanjali Soan Papdi Quality Test : बाबा रामदेव अब सोन पापड़ी के टेस्ट में भी ‘फेल’, कंपनी के अधिकारी समेत 3 को जेल, जुर्माना भी

Patanjali Soan Papdi Quality Test : पतंजलि के खाद्य उत्पाद के गुणवत्ता परीक्षण में फेल होने के बाद पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों को पिथौरागढ़ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाया है। इन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

यह भी पढ़े :- ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत 9 लोगों की मौत की पुष्टि, PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

दरअसल, एक खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने 2019 में बेरीनाग, पिथौरागढ़ के मुख्य बाजार में लीला धर पाठक की दुकान पर पतंजलि नवरत्न इलायची सोन पापड़ी के बारे में चिंता जताई थी। जिसके बाद मिठाई के नमूने एकत्र किए गए और कानाहा जी वितरक, रामनगर और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार को नोटिस जारी किए गए। दिसंबर 2020 में, रुद्रपुर में परीक्षण प्रयोगशाला ने मिठाई की घटिया गुणवत्ता पर राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग को नोटिस भेजा।

घटना के बाद व्यवसायी लीला धर पाठक, वितरक अजय जोशी और पतंजलि के सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए। तीनों लोगों पर क्रमशः 5,000, 10,000 और 25,000 का जुर्माना भी लगाया गया और छह महीने जेल की सजा सुनाई गई। (Patanjali Soan Papdi Quality Test)

बता दें कि बीते दिन जहां पतंजलि से जुड़े 3 लोगों को जेल की सजा हुई, वहीं बाबा रामदेव और पतंजलि को बड़ी राहत भी मिली। क्योंकि उत्तराखंडी की पुष्कर धामी सरकार ने पतंजलि की 14 दवाइयों पर लगा बैन हटा दिया है। सरकार ने अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए अंतरिम स्टे लगा दिया। जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार ने आदेश पर रोक लगाने का फैसला लिया। आयुष मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार पांडे ने इसकी पुष्टिक की। धामी सरकार ने गत 30 अप्रैल को पतंजलि की 14 दवाइयों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिए थे। (Patanjali Soan Papdi Quality Test)

Back to top button
error: Content is protected !!