Google Analytics —— Meta Pixel

पात्रा के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, कांग्रेस ने किया पलटवार

BJP Congress on Patra: ओडिशा के पुरी से BJP प्रत्याशी संबित पात्रा के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। रायपुर उत्तर से BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने संबित पात्रा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि संबित पात्रा ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। भक्त और भगवान के बीच अलौकिक संबंध होता है। कभी भक्त भगवान तो कभी भगवान भक्तों का नाम लेते हैं। ओडिशा की संस्कृति में भगवान भक्तों से मिलने बाहर निकलते हैं। भगवान और भक्त एक दूसरे के सहारे हैं। संबित पात्रा की जबान फिसली पर भावना गलत नहीं थी।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले – अगर अंबेडकर न होते तो नेहरू SC/ST को आरक्षण नहीं मिलने देते

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद उसे मिलता है, जो धर्म के साथ होता है। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से हम 400 सीटें जीतेंगे। कल PM नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया है। भाजपा राम और जगन्नाथ को मानने वाली पार्टी है। इधर, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने संबित पात्रा के बयान और विधायक पुरंदर मिश्रा के बचाव करने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का पूरी दुनिया भक्त है। कोई प्रधानमंत्री हो या राजा-महाराजा हो जाए तो क्या भगवान उसके भक्त हो जाएंगे? (BJP Congress on Patra)

BJP पर हमलावर हुई कांग्रेस

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि यह अहंकार की परिकाष्ठा है। बीजेपी को इस बयान के लिए तत्काल सफाई देना चाहिए। देश की जनता से मांफी मांगनी चाहिए। भगवानों को तिरस्कृत करने का काम बीजेपी कर रही है। भगवान धर्म के साथ होते हैं। भगवान उनके अधर्म का प्रतिकार करेंगे। भगवान तो दिन-दलित में बसते हैं। कांग्रेस पार्टी इन्हीं के लिए काम करती है। भगवान कांग्रेस पार्टी के साथ है। वहीं सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि BJP प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है, लेकिन यह एक बड़े प्रोपेगंडा का हिस्सा है – जिससे आत्ममुग्ध होकर नरेंद्र मोदी खुद अपने आपको ईश्वर का दूत बुलाने लगे हैं। ऐसा ही प्रोपेगंडा हिटलर करता था और आज किम जोंग भी करता है। इंसाफ जनता करेगी। बता दें कि संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को PM नरेंद्र मोदी का भक्त बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने मांफी भी मांग ली थी। (BJP Congress on Patra)

Back to top button
error: Content is protected !!