Google Analytics —— Meta Pixel

Gold Reserve : RBI ने इंग्लैंड को कर दिया ‘कंगाल’! अपना 1 लाख किलो GOLD मंगवाया

Gold Reserve : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा ब्रिटेन से 100 टन से अधिक सोना देश में लाया गया है. यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है. देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. भारत में अब परिस्थितियां बदल रही हैं।

एक समय था, जब देश का सोना बाहर रखने की खबरें सुनने को मिलती थी, लेकिन अब हिंदुस्‍तान अपना सोना वापस ला रहा है आरबीआई अधिकाारियों का कहना है कि लगभग 100 टन सोना (Gold Reserve) और आने वाले दिनों में भारत लाया जाएगा. ऐसा बताया जा रहा है कि भविष्‍य में वित्‍तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए आरबीआई देश की तिजोरी में सोने की मात्रा को बढ़ा रहा है.

बता दें कि यह साल 1991 की शुरुआत के बाद से पहली बार है, जब इतनी बड़ी मात्रा में गोल्‍ड को लोकल लेवल पर रखे गए स्टॉक में शामिल किया गया है. आने वाले महीनों में इतनी ही मात्रा में सोना फिर से देश में भेजा जा सकता है, आधिकारिक सूत्रों ने टीओआई को बताया कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के अंत में आरबीआई के पास 822.1 टन सोना था, जिसमें से 413.8 टन सोना विदेशों में रखा हुआ था. अब इस सोने को धीरे-धीरे भारत लाया जा रहा है. वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक, हाल के वर्षों में सोना खरीदने वाले केंद्रीय बैंकों में आरबीआई प्रमुख है, जिसने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 27.5 टन सोना अपने भंडार में शामिल किया है.

अब भारतीय रिजर्व बैंक के पास है 822.10 टन सोना
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च, 2024 तक केंद्रीय बैंक के पास 822.10 टन सोना है. पिछले साल समान अवधि में ये आंकड़ा 794.63 टन पर था. सोने में निवेश सुरक्षित होने के कारण अन्य केंद्रीय बैंकों की तरह आरबीआई भी इसमें निवेश करता है. देश की मुद्रा को स्थिर रखने में भी सोने का काफी महत्व होता है. वैश्विक अस्थिरता और बढ़ती हुई महंगाई की स्थिति में सोना एक हेज के रूप में कार्य करता है.

भारत के अलावा विदेश में भी RBI रखता है अपना सोना
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सोना रखता है. इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि अगर भारत में आपदा या राजनीतिक अस्थिरता से आर्थिक स्थिति खराब होती है तो इससे उबरने में विदेशों में रखा सोना काम आता है. प्राकृतिक आपदाओं से भी सोने के भंडार को नुकसान पहुंच सकता है. अलग-अलग जगह सोना रखने से यह जोखिम कम होता है. कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि RBI का 413.8 टन सोना विदेशों में जमा है (Gold Reserve)

Back to top button
error: Content is protected !!