Google Analytics —— Meta Pixel

542 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, रुझानों में NDA आगे, जानिए पल-पल का अपडेट

Loksabha Counting 2024: लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में NDA आगे चल रही है। इस बीच नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर यानी बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने काह कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि आज भारत की जनता चयन करेगी भाजपा की, पीएम मोदी के विकास नीतियों को, विकसित भारत की विजन को चयन करेगी। मैं जानती हूं कि तीसरी बार फिर मोदी की सरकार।

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल ने EVM को लेकर फिर उठाए सवाल, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जी किशन रेड्डी ने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है और एग्जिट पोल में भी बताया गया कि 140 करोड़ की जनता के आर्शीवाद से पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे….इस महीने के दूसरे हफ्ते में मोदी जी पीएम पद का शपथ ग्रहण करेंगे। तेलंगाना में भी मुझे पूरा विश्वास है कि हम डबल डिजिट सीट जीतेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर बटन से कमल खिल रहा है और उस कमल पर महालक्ष्मी का स्वरूप दिखाई दे रहा है। (Loksabha Counting 2024)

केंद्रीय मंत्री ने किया जीत का दावा

उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन ने 1 जून को बैठक भी कर ली है। हमें उम्मीद थी कि इतने आत्मविश्वास के साथ बोल रहे हैं तो कम से कम नेता तो चुन लेंगे लेकिन ना नेता है ना नीति है ना नियत है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मतगणना शुरु हो चुकी है…भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ 80 की 80 सीटें जीतेगी…विपक्ष आधारहीन है और उनके पास नीति नहीं है। जनता ने उन्हें नकार दिया है। केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संसदीय इतिहास में 4 जून 2024 का दिन हमेशा महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जाएगा। (Loksabha Counting 2024)

आज देश के लिए महत्वपूर्व दिन: रमन सिंह

मेघवाल ने कहा कि आज जो नतीजे आएंगे वो विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाली होगी और पूरे देश को इसका इंतजार है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। बीकानेर की जनता हमें तीन बार आशीर्वाद दे चुकी है और चौथी बार भी आशीर्वाद देने जा रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा कि आज देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है, भारत में बदलाव होने जा रहा है। यह स्पष्ट हो गया है कि पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। हम जीतने जा रहे हैं। हमारी पार्टी के सभी तीन उम्मीदवार जीतेंगे। हमारे भाजपा मित्रों को भी कम से कम 20 सीटें मिलेंगी।

कांग्रेस ने किया जीत का दावा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे जनता से मिले समर्थन पर पूरा भरोसा है…कल मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा, चुनाव आयोग को भी इसमें खुद को शामिल करना चाहिए। उन्हें भी पत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए और बिना किसी दबाव या डर के अपना काम करना चाहिए। मतगणना पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, ”हमें भरोसा है कि तानाशाही हारेगी और INDIA गठबंधन जीतेगी और इस देश में तानाशाही के खात्मे की शुरुआत होगी। इधर, हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने हनुमान मंदिर में पूजा की। (Loksabha Counting 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!