Google Analytics —— Meta Pixel

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी की दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, पढ़ें पूरी खबर

Mother Dairy Milk Price: देश में महंगाई की मार जारी है। इस बीच अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं टोंड दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मदर डेयरी ने किसानों से कच्चे दूध की कंपनी की खरीद लागत में इजाफे को इसका जिम्मेदार बताया है। मदर डेयरी की ओर से कहा गया कि पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए ज्यादा कीमत चुकाने के बावजूद दम नहीं बढ़ाए थे। इसके अलावा पूरे देश में गर्मी से दूध उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-  अमूल ने दूध की कीमतों में फिर की बढ़ोतरी, इतने रुपए तक बढ़े दाम, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि अमूल ने भी दूध के दामों में फिर 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों को बढ़ाया है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी GCMMF के मुताबिक दूध की नई कीमत आज सुबह यानी 3 जून से लागू हो गई है। फेडरेशन ने 2 जून को बताया था कि ऑपरेशन और प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के कारण MRP में 3 से 4 प्रतिशत का इजाफा होगा। GCMMF ने बताया कि मेंबर यूनियनों ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में 6 से 8% की बढ़ोतरी की है। (Mother Dairy Milk Price)

फरवरी 2023 में भी की थी बढ़ोतरी

अमूल उपभोक्ताओं से खरीदे गए प्रत्येक रुपए में से करीब 80 पैसा दूध उत्पादकों को देता है। अमूल ने दूध के दामों में 15 महीने बाद बढ़ोतरी की है। इससे पहले फरवरी 2023 में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल A2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। इससे पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अमूल ने कहा कि कीमतों में ये बढ़ोतरी दूध के ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!