NDA दलों की बैठक आज, मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंच रहे नेता, पढ़ें पूरी खबर

NDA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भाजपा को सिर्फ 240 सीटों पर जीत मिली है, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि NDA ने 291 सीटों पर जीत दर्ज किया है। ये बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। इसके साथ ही NDA ने तीसरी बार सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आज NDA सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इसके लिए गठबंधन के घटकदलों की बैठक बुलाई गई है। PM नरेंद्र मोदी ने बिहार के CM नीतीश कुमार और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को बैठक के लिए बुलाया है।
यह भी पढ़ें:- विश्व पर्यावरण दिवस विशेष, शिक्षक को पर्यावरण की इतनी चिंता कि कहा कंडे से जलाना मेरी चिता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) अध्यक्ष चिराग पासवान और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतन राम मांझी बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे। जानकारी के मुताबिक CM नीतीश कुमार और RJD नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे। वहीं चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और CM नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां अभी भाजपा के लिए बहुत जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा को केंद्र में सरकार बनाना मुश्किल होगा। (NDA Alliance Meeting)
आज सरकार बनाने दावा पेश कर सकती है NDA
मतगणना के बीच 4 जून की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का जिक्र किया। उन्होंने दोनों के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन की तारीफ की। साथ ही तीसरे कार्यकाल में NDA नेतृत्व में अच्छा काम करने का भरोसा दिया। इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे NDA की बैठक में शामिल होने दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके साथ ही गठबंधन के दूसरे नेता भी दिल्ली पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान सरकार के गठन को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद NDA आज ही सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर सकती है। (NDA Alliance Meeting)



