Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक आज, आगे की रणनीति तय करने होगा मंथन

INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है। NDA के साथ ही INDIA गठबंधन ने भी बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि आज शाम को दिल्ली में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें तय होगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कोशिश करेगा। INDIA दलों की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। इसके अलावा एक बैठक कांग्रेस पार्टी की भी होगी। इसमें गठबंधन के नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग को लेकर चर्चा होगी। 

यह भी पढ़ें:- NDA दलों की बैठक आज, मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंच रहे नेता, पढ़ें पूरी खबर

मतगणना के बीच 4 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम आगे की रणनीति बैठक के बाद ही बताएंगे। खड़गे ने कहा था कि अगर पूरी स्ट्रैटजी अभी बता दी तो मोदी होशियार हो जाएंगे। वहीं राहुल गांधी ने भी कहा था कि बैठक में चर्चा के बाद फैसला होगा। दरअसल,  INDIA गठबंधन को सिर्फ 204 सीट मिली है, लेकिन केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सांसदों की जरुरत होती है। ऐसे में बहुमत के लिए गठबंधन के नेताओं को मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी साथी खोजने होंगे। बता दें कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए INDIA गठबंधन को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की TMC के 29 सांसदों के अलावा TDP और JDU के समर्थन की भी जरूरत होगी। हालांकि TDP ने NDA को समर्थन का ऐलान कर दिया है। (INDIA Alliance Meeting)

NDA के पास बहुमत से ज्यादा सीटें

बता दें कि इस बार NDA ने 291 सीटों पर जीत दर्ज किया है। ये बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। इसके साथ ही NDA ने तीसरी बार सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आज NDA सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इसके लिए गठबंधन के घटकदलों की बैठक बुलाई गई है। PM नरेंद्र मोदी ने बिहार के CM नीतीश कुमार और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को बैठक के लिए बुलाया है। CM नीतीश कुमार और RJD नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे। (INDIA Alliance Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!