Google Analytics —— Meta Pixel

Vande Bharat Train: आ गई एक और खुशखबरी, दुर्ग-विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train : ज्यादातर राज्यों में अब वंदे भारत ट्रेनें चलने लगी हैं। अब दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे-भारत एक्सप्रेस इसी महीने से दौड़ने लगेगी। इसकी तैयारी में रेलवे मंडल जुटा हुआ है और रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- NEET में कोई भ्रष्टाचार नहीं हैं, शिक्षा मंत्री प्रधान ने दी सफाई, बोले- छात्रों को कोई नुकसान नहीं

दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train ) चलाने की मांग की थी। इस बीच आचार संहिता लगने से इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हो पाई। अब आचार संहिता हटने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train ) चलाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मु्ख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने रेलमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा था कि दुर्ग, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी और राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश के मूल निवासी रहते हैं।

दुर्ग से दूसरी सीधी ट्रेन, रायपुर से गुजरेगी
विशाखापट्टनम के लिए वंदे-भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए दूसरी सीधी ट्रेन मिलेगी।इन दिनों दुर्ग-विशाखापट्टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस चल रही है। यह ट्रेन 48 स्टेशनों में रुकती है। इसमें करीब 16 घंटे का सफर होता है। इस तरह वंदे-भारत एक्सप्रेस में लगभग आधे समय में यानी 8.30 घंटे में विशाखापट्टनम पहुंच सकेंगे और उसी दिन काम पूरा करके वापस लौट भी लौट सकेंगे। इसकी औसत गति 66.47 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

दुर्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन को महज साढ़े आठ घंटे का ही समय लगेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!