Google Analytics —— Meta Pixel

‘हमारे बारह’ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक

Hamare Baarah Release Halted : फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने बॉम्बे हाई कोर्ट से यह भी कहा है कि वह इस मामले में दाखिल अर्जी पर जल्दी फैसला ले। उच्च न्यायालय में दाखिल अर्जी में कहा गया है कि यह फिल्म इस्लाम की मान्यता के खिलाफ है और विवाहिता मुस्लिम महिलाओं को भी गलत ढंग से दिखाती है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि जब फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी पर फैसला नहीं होता है, तब तक मूवी की स्क्रीनिंग पर रोक रहेगी। फिल्म की रिलीज 14 जून को होनी थी, लेकिन अब उसे टाल दिया गया है।

शीर्ष अदालत ने कहा कि हम हाई कोर्ट से आग्रह करते हैं कि वह इस अर्जी पर जल्दी से फैसला ले। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मूवी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई, जिसने फिल्म पर रोक का आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं की वकील फौजिया शकील ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इस फिल्म के सीन देखने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को एक समिति बनाने का आदेश दिया है। समिति से कहा गया है कि वह फिल्म के विवादित सीन्स को देखे और उस पर राय दे।

मामले के निपटारे तक रिलीज पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के द्वारा मामले के निपटारे तक फिल्म की रिलीज पर रोक(Hamare Baarah Release Halted) लगा दी। साथ ही हाई कोर्ट से अनुरोध करते हुए कहा है कि याचिका को तेजी से निपटाया जाए। याचिकाकर्ता का कहना था कि बाम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका मे CBFC खुद पक्षकार है और उसकी ही कमेटी फिल्म की स्क्रीनिंग कैसे कर सकती है? याचिकाकर्ता का कहना था कि CBFC इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एक कमेटी बनाई थी। CBFC की कमेटी ने स्क्रीनिंग के बाद उस फिल्म के टीजर और उससे जुड़े कुछ हिस्सों को हटाने का सुझाव दिया था। जिसको हटा लिया गया था और उसके बाद हाईकोर्ट में इस फिल्म की रिलीज की अनुमति दी थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती
याचिकाकर्ता द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल की गई याचिका मे कहा गया था कि यह फिल्म इस्लामी आस्था के खिलाफ और भारत में विवाहित मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने वाला है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स पर भी आपत्ति जताई गई है। (Hamare Baarah Release Halted)

Back to top button
error: Content is protected !!