Chhattisgarh Politics : लखमा ने ली बृजमोहन की चुटकी, बोले- डॉन बिल्ली बन गए हैं

Chhattisgarh Politics : बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. अब इसे लेकर पूर्व मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा ने कहा कि बृजमोहन खुद को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, लेकिन अब वे बिल्ली बन गए हैं. विष्णुदेव सरकार उन्हें कहीं का नहीं छोड़ने वाली है, वे न विधायक बन पाएंगे और न ही सांसद.
आगे कवासी लखमा ने कहा, उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल अब न इधर के रहे, न उधर के. हम शुरू से देख रहे थे कि छत्तीसगढ़ से सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल का नाम चर्चा में था. भाजपा के घर में लड़ाई चल रही है. दिल्ली से जो आदेश आ रहा है, वही काम हो रहा है.
इससे पहले पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी सांसद पर तंज कसते हुए कहा था कि बृजमोहन अग्रवाल को अपना भविष्य खुद तय करना चाहिए. भाजपा ने उनकी उपेक्षा की है. उन्हें उठाकर अलग रख दिया गया है. बृजमोहन अग्रवाल असल में किस पद से इस्तीफा देना चाहते हैं, यह उनके इस्तीफा देने के बाद ही पता चलेगा.(Chhattisgarh Politics)
बता दें कि छत्तीसगढ़ में एतिहासिक जीत दर्ज कराने वाले बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह न मिलने को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। इससे पहले पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी बृजमोहन अग्रवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि बृजमोहन अग्रवाल अपना भविष्य खुद तय करें। बीजेपी ने उनकी उपेक्षा की है। उनको उठाकर अलग में रख दिया है। उनको अब अपना भविष्य खुद ही तय करना है। (Chhattisgarh Politics)



