पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा, डिब्बे काटकर निकाले जा रहे लोग, अब तक 5 की मौत, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Kanchanjunga Express accident : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास सोमवार को बड़ा रेल हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हुई जबकि 25 अन्य घायल हुए. खबर है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी.
यह भी पढ़ें:- संघर्ष के दिनों की यादें साथ लेकर CM साय से मिलने आए अनेर सिंह, मुलाकात में दोनों हुए भावुक
टक्कर के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के परखच्चे उड़ गए और उसकी कई बोगियां पलट गईं. हादसा इतना भीषण था कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. रेल हादसे पर राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया है और पोस्ट कर जानकारी दी कि बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. मौके पर युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी है. प्रशासन गैस कटर से डिब्बों को काटकर लोगों को बाहर निकालने में जुटा है.
ट्रेन हादसे पर रेलवे का बयान
कंचनजंगा ट्रेन हादसे (Kanchanjunga Express accident) पर रेल मंत्रालय का बयान सामने आया है. मंत्रालय ने कि कंटेनर ट्रेन सिग्नल से आगे निकल गई और कंचनजंगा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से टकरा गई. कंचनजंगा कोच के पास दो पार्सल वैन और गार्ड कोच हैं. एनडीआरएफ, डिवीजनल टीम और 15 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची है. वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, “नॉर्थईस्ट फ्रंटियर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी हैं. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समन्वय के साथ काम कर रहे हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. (Kanchanjunga Express accident)
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हेल्प डेस्क नंबर
033-23508794
033-23833326
कटिहार डिवीजन हेल्पलाइन नंबर
09002041952
9771441956



