दार्जिलिंग हादसे को लेकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, पढ़ें पूरी खबर

Darjeeling Train Accident Update: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए ट्रेन हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती हूं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु वास्तव में दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। (Darjeeling Train Accident Update)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास रेल दुर्घटना से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। (Darjeeling Train Accident Update)
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुई दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मेरी गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। मैं भी अपील करता हूं बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ता बचाव अभियान में हर संभव सहायता प्रदान करें। (Darjeeling Train Accident Update)
भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि यह दुखद है, घायलों को केंद्र सरकार द्वारा राहत दी गई है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए काम जारी है। बता दें कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची दे ने बताया कि युद्धस्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। हम जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। हमें प्रारंभिक रूप से जो सूचना मिली है उसके मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है, यह क्यों हुआ वह जांच के बाद ही पता चलेगा। विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। (Darjeeling Train Accident Update)
रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और CEO जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक समेत कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है, मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। इस सरकार के कार्यकाल में पहले भी ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, मुझे जितनी जानकारी है कि कंचनजंगा ट्रेन खड़ी थी और मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, इसका अर्थ है कि व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है। (Darjeeling Train Accident Update)
पूर्वी रेलवे CPRO कौशिक मित्रा ने बताया कि हम कुछ ट्रेन को डायवर्ट कर रहे हैं। गुवाहाटी-सरायघाट एक्सप्रेस(12346) वह सिलीगुड़ी, बागडोगरा, अलुआबारी होकर आ रही है। गुवाहाटी-बेंगलुरू एक्सप्रेस(12510), न्यू जलपाइगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22302), कामरूप एक्सप्रेस(15962) और उत्तरबंग एक्सप्रेस(13148) भी डायवर्ट होकर आ रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कंचनजंगा ट्रेन हादसे पर कहा कि मैंने दुर्घटना के बारे में रेल मंत्री से बात की है। ट्रेन त्रिपुरा से थी और असम से होकर गुजरती है। असम के बहुत से यात्री उसमें होंगे। हम यात्रियों के बारे में चिंतित हैं… जो भी करना होगा, किया जाएगा। (Darjeeling Train Accident Update)



