केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Shah Meeting on Manipur: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन डेका, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख (पदनाम) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, थ्री कोर के GOC एचएस साही, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी, मणिपुर के DGP राजीव सिंह और असम राइफल्स के DG प्रदीप चंद्रन नायर शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस कोई पार्टी नहीं…सिर्फ एक पारिवारिक कंपनी है, जो सिद्ध हो गया: BJP
बैठक के दौरान गृहमंत्री शाह ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मणिपुर में हिंसा की कोई और घटना न हो। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी और राज्य में शांति समेत सौहार्द बहाल करने के लिए केंद्रीय बलों को रणनीतिक रूप से तैनात किया जाना चाहिए। शाह ने यह भी निर्देश दिया कि हिंसा करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि मणिपुर के मौजूदा जातीय संघर्ष को सुलझाने के लिए समन्वित दृष्टिकोण अपनाना होगा। गृह मंत्रालय, दोनों समूहों, मैतेई और कुकी से बात करेगा, ताकि दोनों समुदायों के बीच की खाई को पाटा जा सके। भारत सरकार सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने में मणिपुर सरकार का पूरा समर्थन करती है। (Shah Meeting on Manipur)

गृहमंत्री शाह ने अधिकारियों को दिए आदेश
गृहमंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार मणिपुर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को आदेश दिया कि वे विस्थापित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करें और स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी उन्हें सभी तरह की सुविधाएं भी दी जाएं। उन्होंनेक हा कि गृह मंत्रालय जल्द ही मैतेई और कूकी समुदाय के लोगों से बात करेगा, ताकि उनके बीच मतभेद दूर किए जा सकें। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में सुरक्षा की स्थिति बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव मदद दे रही है। (Shah Meeting on Manipur)




