जीवन में हमेशा बड़े सपने देखिए, कठिन रास्ते भी हो जाएंगे आसान: सुपर 30 आनंद कुमार
रायपुर । सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार (Super 30 Anand Kumar) ने मोतीबाग स्थित तक्षशिला लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन पहुंचे और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए चर्चा की। आनंद ने कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की सरहाना की। आनंद ने युवाओं से चर्चा करते हुए कि आप ठान लिजिए और हमेशा बड़े सपनों को देखिए तो जरूर सफलता मिलती है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अब साल में दो बार होगी बोर्ड की मुख्य परीक्षा, परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी
तक्षशिला में अध्ययन करने वाले युवाओं में भारी उत्साह है और भरपूर हौंसला है। जीवन में हमेशा बड़ा सपना देखिए और उसके लिए काम करते रहें। बहुत बार ऐसा होता कि चीजें बहुत मुश्किल हो जाती है। रास्ते कठिन हो जाते है, लेकिन मेहनत करते रहें। सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी युवा अपना बेहतर भविष्य संवारे।
आनंद कुमार (Super 30 Anand Kumar)और कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह ने लाइब्रेरी बिल्डिंग का अवलोकन किया और उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखी। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्याें की सरहाना की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। (Super 30 Anand Kumar)



