Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Bhim Army State President Arrested: बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए है 148 आरोपी

Bhim Army State President Arrested: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को आज एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष (Bhim Army State President Arrested) राजकुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया है।  भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ 2 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। 

Bhim Army President Arrested
भीम आर्मी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े

बलौदाबाजार शहर में हाल ही में घटित तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल अब तक 148 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट एवं वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।

यह भी पढ़ें : Loksabha Speaker Om Birla: ओम बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष, PM मोदी बोले- आप जीत कर स्पीकर बने, ये अपने आप में रिकॉर्ड

पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण का उपयोग किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं:
1. नरेंद्र डहरिया (35 वर्ष), निवासी ग्राम कारी, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार।
2. राजकुमार जांगड़े (28 वर्ष), निवासी ग्राम बरभाठा, थाना केडार, जिला सारंगढ़।
3. राजकुमार (27 वर्ष), निवासी ग्राम चंदेरी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।

पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया जारी रखी है। अब तक कुल 148 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश और पहचान की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!