Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कम नहीं हो रही रेल यात्रियों की समस्या, रेलवे ने 14 ट्रेनों को फिर किया रद्द

Chhattisgarh Train Cancel: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेनें कैंसिल होने से पश्चिम बंगाल, पुणे और गुजरात जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के मुताबिक 4 से 9 जुलाई तक LTT से रवाना होने वाली LTT-शालीमार एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। बिलासपुर जोन के खड़गपुर रेल मंडल में लिंक लाइन को स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा, जिसके चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है। 

यह भी पढ़ें:- जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या, अब तक 63 लोगों की मौत

रेलवे के मुताबिक सांकराइल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आदुंल स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिसके चलते इस रूट को ब्लॉक किया जाएगा। इसके कारण कुछ ट्रेनें 4 से 9 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी। रेलवे 29 जून से 8 जुलाई तक ब्लॉक लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम करेगी। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। साथ ही यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 50 ट्रेनों को रद्द किया था, जो 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चल रही है। 

ये ट्रेनें रहेगी रद्द

  • LTT से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 LTT-शालीमार एक्सप्रेस 4 से 6 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 4 से 6 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • पोरबंदर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 4 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • पोरबंदर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 5 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-LTT एक्सप्रेस 6 से 8 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 6 से 8 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • कामाख्या से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-LTT एक्सप्रेस 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • LTT से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 LTT-शालीमार एक्सप्रेस 6 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 7 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 7 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 शालीमार-LTT एक्सप्रेस 8 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • LTT से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22511 LTT-कामाख्या एक्सप्रेस 9 जुलाई को रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

  • पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 30 जून को 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • ओखा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 30 जून को 1 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 1 जुलाई को 1 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस 1 जुलाई को 1 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • LTT से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 LTT-शालीमार एक्सप्रेस 1 जुलाई तक 1 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • LTT से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 LTT-शालीमार एक्सप्रेस 5 जुलाई तक 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता

ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Chhattisgarh Train Cancel)

Back to top button
error: Content is protected !!