Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़े पूरी ख़बर

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के सभी 28 जिलों में पंचायत चुनाव होंगे। प्रदेश के 2 जिलों में आम चुनाव होगा, बाकी जिलों में उपचुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश के कोरिया और कोंडागांव जिले में आम चुनाव होंगे।

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़: व्याख्याता, शिक्षक सहित इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक नामांकन होगा, 4 जनवरी को स्क्रूटनी, 6 जनवरी तक नाम वापसी होगी। वहीं 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। 20 जनवरी को ही मतगणना की जाएगी। पंचायत चुनाव में कुल 18 लाख 57 हजार 235 मतदाता हिस्सा लेंगे, जिला पंचायत सदस्य समेत 2075 पदों के लिए चुनाव होंगे। 3 जिला पंचायत सदस्य, 30 जनपद पंचायत सदस्य, 235 सरपंच और 1807 पंच पद के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा यहां सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे, मतपत्र के जरिए चुनाव कराए जाएंगे, गैर दलीय आधार पर चुनाव होंगे। चुनाव वाली जगहों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें : MP में नाइट कर्फ्यू, तेलंगाना में 10 दिन का लॉकडाउन, 1 दिन में 7 राज्यों में ओमिक्रॉन के 96 नए केस, घर में मनेगा नए साल का जश्न

Back to top button
error: Content is protected !!