छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को सौगात, CM साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana Rashi: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की पांचवीं किस्त एक जुलाई को जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में 653 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि अंतरित हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रुपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस महती योजना पर काम शुरू हो गया। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फॉर्म भरवाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की थी।
यह भी पढ़ें:- CM विष्णुदेव साय ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, कहा- पढ़ाई की गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान
10 मार्च के बाद से नियमित रूप से यह किस्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं। कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं और कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में बहुत सी महिलाएं आई उन्होंने अपने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)

इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं। महिलाओं के खाते में सीधे पैसे आने से उनमें गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्य की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। साथ ही छोटी मोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है, इस बात की उन्हें खुशी है। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)
10 मार्च से हुई योजना की शुरुआत
महिला और बाल विकास विभाग की ओर से मार्च से जून तक 4 महीने की सहायता राशि 2612 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का भुगतान महिलाओं के खाते में किया जा चुका है। 1 जुलाई 2024 को कुल 69 लाख 96 हजार 556 हितग्राहियों को 653 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें से 66 लाख 16 हजार 618 हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया और 3 लाख 79 हजार 938 हितग्राहियों जिनके खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें NEFT के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है। रायपुर जिले में सर्वाधिक 5 लाख 33 हजार 511 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर हुई है। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)
बालोद में 2 लाख 52 हजार 228 महिलाओं को राशि जारी
महतारी वंदन योजना के तहत बालोद जिले की 2 लाख 52 हजार 228 महिला हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की गई है। इसी तरह बालौदाबाजार-भाटापारा जिले की 3 लाख 30 हजार 111 महिलाओं, बलरामपुर जिले की 2 लाख 14 हजार 624 महिलाओं, बस्तर जिले की 1 लाख 93 हजार 666 महिलाओं, बेमेतरा जिले की 2 लाख 54 हजार 294 महिलाओं, बीजापुर जिले की 38 हजार 471 महिलाओं, बिलासपुर जिले की 4 लाख 25 हजार 243 महिलाओं और दंतेवाड़ा जिले की 54 हजार 815 महिलाओं को राशि ट्रांसफर कर दी गई है। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)
धमतरी में 2 लाख 35 हजार 598 महिलाओं को सौगात
इसी तरह धमतरी जिले की 2 लाख 35 हजार 598 महिलाओं, दुर्ग जिले की 4 लाख 3 हजार 323 महिलाओं, गरियाबंद जिले की 01 लाख 83 हजार 469 महिलाओं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की 95 हजार 922 महिलाओं, जांजगीर-चांपा जिले की 2 लाख 90 हजार 716 महिलाओं, जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 375 महिलाओं, कबीरधाम जिले की 2 लाख 54 हजार 865 महिलाओं, कांकेर जिले की 01 लाख 84 हजार 779 महिलाओं, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 01 लाख 17 हजार 23 महिलाओं, कोंडागांव जिले की 01 लाख 40 हजार 796 महिलाओं और कोरबा जिले की 02 लाख 94 हजार 563 महिलाओं को के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)
कोरिया की 59 हजार 913 महिलाओं को राशि ट्रांसफर
कोरिया जिले की 59 हजार 913 महिलाओं, महासमुंद जिले की 3 लाख 25 हजार 256 महिलाओं, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की 01 लाख 14 हजार 11 महिलाओं, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की 82 हजार 366 महिलाओं, मुंगेली जिले की 02 लाख 13 हजार 942 महिलाओं, नारायणपुर जिले की 27 हजार 581 महिलाओं, रायगढ़ जिले की 03 लाख 5 हजार 831 महिलाओं, राजनांदगांव जिले की 02 लाख 58 हजार 126 महिलाओं और सक्ती जिले की 01 लाख 99 हजार 578 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 01 लाख 90 हजार 579 महिलाओं, सुकमा जिले की 52 हजार 305 महिलाओं, सूरजपुर जिले की 02 लाख 16 हजार 657 महिलाओं और सरगुजा जिले की 02 लाख 32 हजार 619 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)



