Jagannath Yatra : रथयात्रा से पहले 15 दिन तक बीमार कैसे हो जाते हैं भगवान जगन्नाथ? पढ़े पूरी खबर
Jagannath Yatra : ओडिशा के पुरी धाम में इस वक्त रथयात्रा की तैयारियां जारी हैं. रथयात्रा का आयोजन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को होता है. इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ श्रीमंदिर से निकलकर भ्रमण के लिए जाते हैं. उनका यह भ्रमण कार्यक्रम ही रथयात्रा कहलाता है, जिसे श्रद्धालु बहुत जोर-शोर से मनाते हैं और उनकी आकांक्षा होती है कि वह भी भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त कर सकें.
यह भी पढ़े :- Balodabazar News: श्यामा पटेल को 180 दिन का मातृत्व अवकाश, सीमा ठाकुर को पलारी SDM की मिली जिम्मेदारी
इस साल यह यात्रा (Jagannath Yatra) 7 जुलाई को सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 08 जुलाई, सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं इस यात्रा (Jagannath Yatra) के शुरू होने से 15 दिन पहले जगत के पालनहार बीमार पड़ जाते हैं. ऐसा क्यों होता है और क्या है इसके पीछे की वजह और इससे जुड़ी पौराणिक कहानी
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ का एक परम भक्त था, जिसका नाम माधव था. एक दिन जब वह बीमार हो गया तो उस दौरान स्वयं भगवान जगन्नाथ उसकी सेवा करने पहुंचे. जब भक्त ने कहा प्रभु आप मेरी सेवा क्यों कर रहे हैं, आप तो मुझे ठीक भी कर सकते हैं. इस पर भगवान ने कहा कि प्रारब्ध तो झेलना ही पड़ता है चाहे कुछ भी हो. यदि आप इसे अभी कटवा लोगे तो अगले जन्म में आपको भोगना पड़ेगा.
भगवान जगन्नाथ भक्त माधव से कहते हैं कि जो पीड़ा तुम्हें हो रही है, इसे 15 दिनों तक और झेलनी पड़ेगी, इसलिए यह पीड़ा तुम मुझे दे दो, मैं इस पीड़ा को भोग लूंगा तो तुम्हारा प्रारब्ध कट जाएगा. मान्यता है कि तभी से भगवान जगन्नाथ साल में एक बार 15 दिनों के लिए बीमार होते हैं.
यह भी है मान्यता
एक और मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा रथ पर बैठकर अपनी मौसी के घर जाते हैं. वे अपनी मौसी के घर 7 दिन तक रुकते हैं. इसके बाद वह वापस आते हैं. यह परंपरा हर साल निभाई जाती है.
पौराणिक कहानी में बताया गया है कि एक बार भगवान कृष्ण बहन सुभद्रा और भाई बलराम अपनी मौसी के घर गए थे, वहां उन्होंने स्नान किया, स्नान करने के बाद तीनों भाई-बहन बीमार पड़ गए. इसके बाद राज नाम के वैद्य को बुलाकर उनका इलाज कराया गया, जिसके बाद वे तीनों 15 दिन में सही हो गए. ठीक होने के बाद तीनों भाई-बहन नगर भ्रमण के लिए निकले. तभी से हर साल यह परंपरा निभाई जाती है.



