Balodabazar : राजस्व मंत्री ने पेड़ लगाकर “एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान” की शुरुआत
Ek Ped Maa ke Naam Campaign : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa ke Naam Campaign) लगाने के आह्वान पर आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में नीम पेड़ लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत किया.उक्त कार्यक्रम का आयोजन वनमंडल बलौदाबाजार के द्वारा किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल,कलेक्टर दीपक सोनी,डीएफओ मयंक अग्रवाल,वरिष्ठ नागरिक विजय केसरवानी ने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।
यह भी पढ़े :- Balodabazar News: श्यामा पटेल को 180 दिन का मातृत्व अवकाश, सीमा ठाकुर को पलारी SDM की मिली जिम्मेदारी
वर्मा ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम (Ek Ped Maa ke Naam Campaign) लगाने की अपील की है। इसके साथ ही जिले सभी स्कूलों,हॉस्पिटल एवं आंगनबाड़ी में अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।
वर्मा ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौध रोपण हो सकेगा। चूंकि सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे अतएव इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से हो सकेगी। ऐसे स्कूल जहाँ अहाता है,उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज,अशोक,अर्जुन आदि लगाये जाने कहा है। विद्यार्थी,शिक्षक तथा पालक अपने द्वारा लगाए गए पौधे का वृक्ष बनते तक पालन पोषण एवं सुरक्षा करेंगे। पौधारोपण हेतु उचित ऊँचाई के पौधे वन विभाग से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है। पौधारोपण हेतु उचित मापदण्ड के गड्ढे कराने तथा आवश्यक मात्रा में मिट्टी एवं खाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने कहा गया है। पौधारोपण शाला प्रवेश उत्सव के दौरान किया जाएगा। विद्यालयों में पौधारोपण के दौरान जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
पौधारोपण के समय शिक्षक एवं छात्र- छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने बाबत् शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर दीप्ति गौते,सभी एसडीएम,सीईओ,सीएमओ सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें। सभी अधिकारी कर्मचारी भी परिसर में एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।



