CG Breaking : जांजगीर चांपा के बाद कोरबा में भी चार लोगों की कुएं में गिरने से मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बाद कोरबा में भी कुएं में गिरे पिता को बचाने उतरी बेटी और पड़ोस के दो लोगों समेत चार लोगो की मौत हो गई। कुएं में गिरे पिता को बचाने बेटी उतरी कुएं में दोनों की मौत हुई थी। घटना की सूचना पर पड़ोस के दो लोग कुएं में गिरे पिता और बेटी को बचाने कूदे, लेकिन उनकी भी मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एक साथ 5 लोगों की मौत से सनसनी, कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से गई जान
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस को टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मौके लोगों की भीड़ जुट गई हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरा पारा की हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में आज इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा में कुएं में जहरीली गैस के कारण 5 लोगों की मौत हुई है।
जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।



