Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने 21 ट्रेनों को फिर किया रद्द

Chhattisgarh Train Cancel: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के मुताबिक बिलासपुर मंडल के अकलतरा-नैना सेक्शन में 12 से 16 जुलाई तक साइडिंग कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग का काम होगा, जिसकी वजह से ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। हालांकि रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, बेंगलुरु और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ये ट्रेनें 11 जुलाई से 17 जुलाई तक नहीं चलेंगी।  

यह भी पढ़ें:- बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

ये एक्सप्रेस ट्रेनें रहेगी रद्द

  • 11 से 15 जुलाई तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11, 12, 14, 15 और 16 जुलाई को गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12, 13, 15, 16 और 17 जुलाई को गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 13 जुलाई को गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Chhattisgarh Train Cancel)
  • 14 जुलाई को गाड़ी संख्या 18250 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 14 जुलाई को गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 15 जुलाई को गाड़ी संख्या 18252 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Chhattisgarh Train Cancel)

ये पैसेंजर ट्रेनें रहेगी रद्द

  • 11 से 15 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 11 से 15 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 11 से 15 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। (Chhattisgarh Train Cancel)
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 13 और 14 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 13 और 14 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता

ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Chhattisgarh Train Cancel)

Back to top button
error: Content is protected !!