Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की धुरी है: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

Minister Tokhan on Education: आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर स्थित बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी CM अरुण साव ने की। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर गणवेश और पाठ्यपुस्तक का वितरण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को गणवेश और पाठ्यपुस्तक का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्य के प्रति जागरूक होता है और बेहतर नागरिक बन पाता है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: अब जर्जर स्कूलों में नहीं लगेगी क्लास, स्कूल शिक्षा विभाग ने दिए मरम्मत के निर्देश

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि शिक्षा कि सामाजिक परिवर्तन की धुरी है। सामाजिक बदलाव और तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी है। हम सब चाहते हैं कि आगे बढ़े और हमारा समाज भी आगे बढ़े। यह शिक्षा के जरिए ही संभव है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को बच्चों को पूरे मनोयोग से शिक्षा हासिल करने और देश का योग्य नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने सभी बच्चों को शाला प्रवेशोत्सव पर शुभकामनाएं दी और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने कहा। साव ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर बेहतर नागरिक और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। (Minister Tokhan on Education)

उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रत्येक बच्चे को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा दिलाने में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए। डिप्टी CM ने कहा कि शिक्षा हासिल कर हम सबके बच्चे इतने काबिल और होनहार बनें और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, रामदेव कुमावत, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, CEO जिला पंचायत आरपी चौहान और बाल अतिथि के रूप में नन्हीं सुमन बैगा और अंशिका लालवानी मौजूद थे। प्रवेशोत्सव के इस रोचक कार्यक्रम में बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। (Minister Tokhan on Education)

न्योता भोज कार्यक्रम

शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर बच्चों के लिए न्योता भोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समग्र शिक्षा की डीएमसी मती अनुपमा राजवाड़े ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में बच्चों को न्योता भोज दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM अरुण साव समेत मौजूद अतिथियों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। अतिथियों ने भी बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। भोजन में बच्चों को खीर, पूरी, पुलाव, मिठाई और फल परोसा गया। पसंदीदा भोजन और चॉकलेट मिलने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। (Minister Tokhan on Education)

छात्राओं को मिली साइकिल

शाला प्रवेशोत्सव छात्राओं के लिए खुशियों भरा रहा। अतिथियों ने नवमीं कक्षा में प्रवेशित 21 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान की। केंद्रीय राज्य मंत्री और डिप्टी CM ने छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर अपने माता-पिता और जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने स्कूल तक आने जाने में सहूलियत होगी और वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और डिप्टी CM अरुण साव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मां के सम्मान में नीम और कटहल का पौधा रोपा। (Minister Tokhan on Education)

मिशन 90 ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम में अतिथियों ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मिशन 90 पोर्टल का शुभारंभ किया। साल 2024-25 में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए यह पोर्टल तैयार किया गया है। इसके जरिए स्कूली बच्चों की प्रगति की हर महीने समीक्षा की जाएगी। स्कूलों की लाइव GIS निगरानी होगी। जिले के सभी स्कूलों और बच्चों का डेटाबेस तैयार किया गया है। सभी के लिए अलग-अलग लॉगिन ID तैयार की गई। कार्यक्रम में कांत सहारे, राजेश सिंह, छेदी लाल कश्यप, पूर्व महापौर किशोर राय, राजेश सिंह, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आरपी आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू समेत अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक मौजूद थे। (Minister Tokhan on Education)

Back to top button
error: Content is protected !!