Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन, सभी लंबित मामले निपटाने के निर्देश

Review Meeting in Bilaspur: डिप्टी CM अरुण साव और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि ग्रामीणों और किसानों का काम आसानी से हो जाये। उन्हें अपना काम कराने के लिए बेवजह अफसरों के आगे-पीछे घूमने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने की कार्ययोजना पर सख्ती से अमल करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग का नीचे से लेकर ऊपर तक पूरा अमल अलर्ट मोड पर रहे और अस्पतालों और मितानिनों के पास पर्याप्त मात्रा में सभी तरह की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें:- शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की धुरी है: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

बैठक में विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और महापौर रामशरण यादव भी उपस्थित थे। डिप्टी CM साव ने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अपने कामों की समीक्षा स्वयं करें। देखें कि क्या काम करना था और कितना कर पाए हैं। लोगों की अपेक्षा क्या है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का मौसम शुरू हो चुका है। सभी सोसायटियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने बिजली व्यवस्था भी दुरूस्त करने को कहा। साव ने कहा कि गर्मी में बिजली के संबंध में जो अनुभव मिला है, उसे दूर करने की कार्ययोजना बनाएं ताकि अगले साल इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। (Review Meeting in Bilaspur)

उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े में इस तरह काम करें कि किसानों के सभी लंबित मामले निपट जाए। डिप्टी CM ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ठीक से नाली की सफाई किया जाए। अभी भी शिकायतेउ मिल रही हैं। जलभराव के हालात किसी भी स्कूल अथवा आबादी क्षेत्र में नहीं होने चाहिए। पीएचई विभाग में और तेजी से काम करने की जरूरत है। एक-एक गांव में लक्ष्य बनाकर साफ पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। जल जीवन मिशन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाना है। (Review Meeting in Bilaspur)

डिप्टी CM अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग से लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम करने को कहा। खराब सड़कों की मरम्मत भी तत्काल किया जाये। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान से लोगों को जोड़कर इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा जतन करें कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी तालाब बरसात में लबालब हो जायें। कच्चा नाला बनाकर उसका बहाव तालाब की ओर मोड़ा जाये। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का गंभीरता से प्रयास किया जाये। बैठक में विधायकों ने भी अपने क्षेत्र के कामों और प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। (Review Meeting in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!