शराब पीकर अशोभनीय व्यवहार करना पड़ा भारी, पशु औषधालय मंगारी के परिचारक निलंबित
CG Veterinary Department: अंबिकापुर के बतौली विकासखंड स्थित पशु औषधालय मंगारी में पदस्थ परिचारक बुधनराम को ड्यूटी के समय शराब पीकर अशोभनीय व्यवहार करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। परिचारक ने आचरण नियम का पालन न करते हुए अनुशासनहीनता बरती है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 और 7 के विपरीत है। पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उपसंचालक ने बुधनराम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 में दिए गए प्रावधान के तहत निलंबित किया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन, सभी लंबित मामले निपटाने के निर्देश
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अंबिकापुर नियत किया गया है। साथ ही इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इधर, 4 जुलाई को रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील साहू को सेवा से निलंबित कर दिया। साथ ही संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम सरकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। (CG Veterinary Department)
स्वास्थ्य मंत्री के सख्स निर्देश
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले कोरिया जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन पर प्रभारी सिविल सर्जन को निलंबित कर दिया गया था। डॉ. राजेन्द्र बंसारिया, अस्थिरोग विशेषज्ञ और प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर द्वारा मरीज का ऑपरेशन करने के लिए राशि की मांग की गई थी। साथ ही मरीज के परिजनों द्वारा राशि नहीं दिए जाने के कारण मरीज का इलाज नहीं किया गया। (CG Veterinary Department)



