वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘अग्निवीरों’ से की मुलाकात, कहा- फिजिकल टेस्ट के लिए सही ट्रेनिंग बहुत जरूरी

Agniveer Candidate of Raigarh: वित्त मंत्री ओपी चौधरी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित हुए रायगढ़ जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने उनके बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके लिए सही ट्रेनिंग जरूरी होती है। जिला प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिसका पूरा लाभ उठाएं और चयन परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत दें। गौरतलब है कि दिसंबर महीने में रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। रायगढ़ जिले के लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के पहले उन्हें पुलिस विभाग के ट्रेनर्स के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- Sai Cabinet Meeting : CM साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
इसे लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के सभाकक्ष में वित्त मंत्री चौधरी ने अभ्यर्थियों को अग्निवीर में चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि फिजिकल टेस्ट के मापदंडों के अनुरूप सही ट्रेनिंग बहुत आवश्यक है। यह आपको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है जिससे आप फिजिकल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है की जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर में चयनित अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है, जिसमें आपके रहने खाने का निशुल्क इंतजाम किया जाएगा। (Agniveer Candidate of Raigarh)

उन्होंने कहा कि यह सुनहरा मौका है, जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं, जिससे आपका चयन सुनिश्चित हो। अग्निवीर में चयन से न सिर्फ आपको देश सेवा का अवसर मिलेगा, बल्कि आर्थिक संबल के साथ सैन्य अनुशासन भी आप सीख सकेंगे जो आपके जीवन को मजबूत आधार देगा। वित्त मंत्री चौधरी ने अभ्यर्थियों के लिए प्रोटीन रिच खुराक की व्यवस्था और ट्रेनिंग के लिए जूते व ट्रैकसूट का भी प्रबंध करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अग्निवीर थल सेना के लिखित परीक्षा में चयनित जिले के अभ्यर्थियों के फिजिकल ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन में व्यवस्था की जा रही है। यहां अभ्यार्थियों के प्रशिक्षण के साथ उनके रहने व खाने का इंतजाम भी होगा। (Agniveer Candidate of Raigarh)

कलेक्टर ने बताया कि फिजिकल टेस्ट से पहले दो चरणों में यह ट्रेनिंग पुरी की जाएगी। पहले चरण में मुख्य प्रशिक्षण का आयोजन होगा, जिसके बाद टेस्ट से पहले पुनरू रिफ्रेशर ट्रेनिंग दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग में सेना द्वारा फिजिकल टेस्ट के मापदंडों के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे अभ्यर्थी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसमें पुलिस विभाग के पुलिस विभाग के ट्रेनर्स के साथ ही पूर्व सैनिकों और खेल प्रशिक्षकों का सहयोग भी लिया जाएगा। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि उर्दना पुलिस ग्राउंड में ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। ट्रेंनिंग माड्यूल के अनुसार वहां अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। (Agniveer Candidate of Raigarh)

वहीं जिला पंचायत CEO जितेन्द्र यादव ने बताया कि बच्चों के मेडिकल जांच के संबंध में भी तैयारी की जा रही है। बता दें कि दिसंबर महीने में रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी, एडिशनल CEO जिला पंचायत नीलाराम पटेल, APC भुनेश्वर पटेल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्कूल कॉलेजों में अग्निवीर भर्ती में तैयारी के लिए जरूरी किताबों का हर ब्लॉक के स्कूल और कॉलेजों में वितरण के निर्देश दिए। (Agniveer Candidate of Raigarh)
मॉक टेस्ट भी किए जाएंगे आयोजित
मंत्री चौधरी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवश्यक मापदंडों का पैंपलेट तैयार कर स्कूल कॉलेजों में वितरित करने के लिए भी कहा, जिससे युवाओं को भर्ती के लिए सही मार्गदर्शन मिल सके। ब्लॉक स्तर पर खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने के साथ ही आगामी भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर मॉक टेस्ट भी लेने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से चयनित विद्यार्थियों के लिए पुलिस लाइन उर्दना में निशुल्क आवासीय कोर्स आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के अन्य विद्यार्थी जो शारीरिक दक्षता के लिए उत्तीर्ण हुए वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। ऐसे सभी विद्यार्थी एपीसी समग्र शिक्षा भुनेश्वर पटेल के मोबाइल नंबर 7000081311 में सभी विवरण भेजकर शामिल हो सकते हैं। (Agniveer Candidate of Raigarh)



