Google Analytics —— Meta Pixel

दो हत्याओं से दहला छत्तीसगढ़, मां-बेटे की हुई नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में आरोपियों ने मां बेटे की नृशंस हत्या कर दी और परिवार के एक सदस्या को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की सूचनना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटना से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। घटना जगदलपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- देश पर कुर्बान: बर्फीली खाई में दबे थे 3 सैनिकों के शव, सेना ने 9 महीने बाद ढूंढ़ निकाला, जानें पूरी घटना

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुपमा चौक में गुप्ता परिवार रहता है। बुधवार की रात को वो शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और घर लौटे थे। बुधवार-गुरुवार की तड़के अज्ञात आरोपियों ने उनके घर में हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने गायत्री गुप्ता, उसके बेटे निलेश गुप्ता को मौत (Chhattisgarh Crime) के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें:- रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे के बाद भारत लौटे PM मोदी, वियना में कहा- हिंदुस्तान ने ‘युद्ध’ नहीं ‘बुद्ध’ दिए

घर में मौजूद नितेश गुप्ता को आरोपी गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच पुलिस ने शुरु कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी शलभ सिन्हा मौके पर पहुंचे है। अफसरों को केस की गंभीरता से जांच करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश एसपी सिन्हा ने दिया है। (Chhattisgarh Crime)

Back to top button
error: Content is protected !!