Google Analytics —— Meta Pixel

दोहरी हत्याकांड के लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार: PCC चीफ दीपक बैज

Deepak Baij on Crime: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में हुए डबल मर्डर को कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से दिनों दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। 5 दिन के अंदर जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई है। मेन रोड से लगे घर में आरोपी अंदर घुसते हैं। तीन लोगों को बांधते हैं। हथियार से मार दिया जाता है। दो लोगों की स्पॉट डेथ हो जाती है और एक अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें:- तीसरी की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, 6वीं और 7वीं क्लास के 3 स्टूडेंट्स ने दिया वारदात को अंजाम

PCC चीफ बैज ने कहा कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है। जगदलपुर की घटना निंदनीय है। इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है। बता दें कि जगदलपुर में बढ़ते अपराध को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। डबल मर्डर को लेकर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। (Deepak Baij on Crime)

13 जुलाई को नगर बंद की चेतावनी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि अनुपमा चौक में मां और बेटे की हत्या मामला में केस दर्ज नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इस मामले को अगले 24 घंटे में सुलझा नहीं पाई तो कांग्रेस 13 जुलाई को नगर बंद करेगी। वहीं बैज के बयान पर BJP विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकाल में 5 साल तक क्या स्थिति थी जनता ने देखा है। साय सरकार आने के बाद से कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। (Deepak Baij on Crime)

CM विष्णुदेव साय पर कसा तंज

वहीं बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में CM विष्णुदेव साय के संबोधन और 500 में गैस सिलेंडर देने को लेकर दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी चुनाव को देखते हुए जनता के हर वर्ग के लिए लालच देने का काम कर रही है। गैस सिलेंडर ही क्यों बिजली बिल इतना बड़ा हुआ है उसे कम करेगी या नहीं ये बताना चाहिए। सरकार पिछले 7 महीने में हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। 3 लाख रोजगार देने की बातें भी कही गई थी। छत्तीसगढ़ में पौधारोपण अभियान को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार पहले हसदेव के जंगल को बचा ले। हसदेव जंगल में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। आगे भी उद्योगपतियों को प्रोजेक्ट देकर पेड़ काटने का प्लान है। पहले सरकार हसदेव के पेड़ बचा ले, फिर नए पेड़ लगाए। (Deepak Baij on Crime)

Back to top button
error: Content is protected !!