Google Analytics —— Meta Pixel

लैंडस्लाइड के बाद नदी में गिरी 2 बस, 60 लापता यात्रियों की तलाश जारी

Landslide in Nepal: नेपाल में भारी बारिश के चलते एक हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया, जिसकी वजह से 2 बस त्रिशुली नदी में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों बसों में चालकों समेत 63 लोग सवार थे, जिसमें से करीब 60 लोग हादसे के बाद से लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बस के ड्राइवर की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 2 लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा सेंट्रल नेपाल के मदन-अश्रित हाईवे पर तड़के सुबह हुआ।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय वित्त आयोग ने पंचायत, नगरीय निकाय और राजनीतिक दलों से की इन मुद्दों पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

वहीं लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। हादसे को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़-मुग्लिन रोड स्टेशन पर लैंडस्लाइड से बस बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट से मुझे काफी दुख हुआ है। मैं सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें सही सलामत बचाने का निर्देश देता हूं। वहीं चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने  बताया कि लैंडस्लाइड के चलते नदी में गिरने वाली एक बस काठमांडू जा रही थी, जिसमें 24 लोग सवार थे। (Landslide in Nepal)

भारत के इन राज्यों में बारिश का कहर जारी

वहीं दूसरी बस में 41 लोग सवार थे। नेपाल में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते काठमांडू से भरतपुर जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। नेपाल में बीते 7 दिनों में 62 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।इनमें 34 लोग लैंडस्लाइड में मारे गए। वहीं 28 लोग बाढ़ में बह गए। भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।121 घर बह गए और 82 बुरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। भारत में भी बारिश का कहर जारी है। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से 24 घंटे के अंदर 56 लोगों की मौत हो गई है। UP में सबसे ज्यादा 32 लोगों की जान गई है। (Landslide in Nepal)

Back to top button
error: Content is protected !!